एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई जबकि अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

देश की खबरें | दिल्ली में 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

नयी दिल्ली, 23 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई जबकि अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार अगले पांच दिनों में आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, शाम करीब सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 52 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).