एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लू का नया दौर शुरू हो सकता है और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है।

देश की खबरें | दिल्ली में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान

नयी दिल्ली, 13 मई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लू का नया दौर शुरू हो सकता है और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है।

शहर में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

मौसम कार्यालय ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 62 प्रतिशत दर्ज किया गया।

सफर-इंडिया वायु गुणवत्ता सेवा के आंकड़ों के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गयी। सुबह नौ बजकर 47 मिनट पर एक्यूआई 158 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

आईएमडी ने शुक्रवार और शनिवार को राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में लू चलने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है।

लोगों को रविवार को भीषण लू से सतर्क करने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी मौसम की चेतावनी के लिए चार कलर कोड का इस्तेमाल करता है। ये चार कलर कोड ग्रीन (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), येलो (नजर रखो और अद्यतन रहो), ऑरेंज (तैयार रहो) और रेड (कार्रवाई करो) अलर्ट हैं।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

दिल्ली में गत रविवार से लू चलने की आशंका थी लेकिन चक्रवात असानी के असर के कारण राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वी हवाओं के चलने से ऐसा नहीं हुआ।

गत सप्ताह कुछ जगहों पर बूंदाबांदी, गरज के साथ छीटें पड़ने और तेज हवाओं के कारण भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2022 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).