देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में ‘लू’ का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक मई दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में ‘लू’ का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 36 से 62 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने व बादल गरजने की संभावना जताई है।
आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में लू की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दो मई तक धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
विभाग ने बताया कि दिल्ली में 72 साल में दूसरी बार अप्रैल में ऐसी भीषण गर्मी पड़ी, जिसमें मासिक औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आम तौर पर अप्रैल में शहर का सामान्य मासिक औसत तापमान 36.30 डिग्री सेल्सियस रहता है।
वर्ष 2010 में, दिल्ली में औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
राष्ट्रीय राजधानी में अप्रैल में तीन लंबे सत्रों में बेहद भीषण गर्मी पड़ी क्योंकि इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में सामान्य तौर पर होने वाली हल्की बारिश नहीं हुई। दिल्ली में पिछले साल अप्रैल में मासिक औसत अधिकतम तापमान 37.30 डिग्री सेल्सियस, 2020 में 35.30 डिग्री सेल्सियस और 2019 में 37.30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2022 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

