एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, 21 फरवरी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यह दिन 1969 के बाद से फरवरी में तीसरा सबसे गर्म दिन था।

मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार शाम को सापेक्ष आर्द्रता 51 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रात नौ बजे 262 एक्यूआई के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2023 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).