एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, पांच जून दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। उसने बताया कि आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत से 82 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान व्यक्त किया है। उसने अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 166 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, दिल्ली में छह जून से आठ जून तक वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रहने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).