देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में अधिकतम तापमान मंगलवार को सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम (25.9 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 नवंबर दिल्ली में अधिकतम तापमान मंगलवार को सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम (25.9 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान सामान्य एक डिग्री सेल्सियस कम (12 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 97 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 70 फीसदी रही।
सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2023 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

