देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा, रविवार को गरज के साथ बूंदाबांदी का अनुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 17 जून दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने रविवार को गरज के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है।
दिल्ली में शुक्रवार को चक्रवात ‘बिपारजॉय’ के प्रभाव और उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है।
शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से पहले के 24 घंटे के दौरान सात मिली मीटर बारिश दर्ज की गई।
विभाग के बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता 51 से 71 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शाम छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 121 दर्ज किया गया, जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2023 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

