एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, 31 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत से 27 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम कार्यालय ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज़ हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) बहने का अनुमान लगाया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

शनिवार, 37.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ

मार्च का सबसे गर्म दिन रहा था।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में अधिकतम तापमान 2023 में 34.3 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2024 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).