देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली का अधिकतम तापमान रविवार को सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 19 जनवरी दिल्ली का अधिकतम तापमान रविवार को सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री अधिक है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को मध्यम कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।
राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 362 के स्तर पर पहुंच गया जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
शनिवार को शाम सात बजे एक्यूआई 263 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच वायु एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
आर्द्रता का स्तर 71 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

