देश की खबरें | दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्लीवासियों को शुक्रवार को भी गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल दिल्लीवासियों को शुक्रवार को भी गर्मी का सामना करना पड़ा और अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि शाम में सापेक्षिक आर्द्रता 29 प्रतिशत दर्ज की गयी।
मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटों के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
आईएमडी के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 24 डिग्री सेल्सियस और 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने के आसार नहीं हैं।
विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले सप्ताह शहर में लू चलने की आशंका है और अधिकतम तापमान 18 अप्रैल तक धीरे-धीरे बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
सफदरजंग वेधशाला ने बृहस्पतिवार को अधिकतम 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर ‘‘मध्यम’’ श्रेणी (165) में दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2022 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

