देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य से तीन डिग्री अधिक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।
नयी दिल्ली, दो दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।
मौसम विभाग ने कहा कि शहर में न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य से एक डिग्री कम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में शुक्रवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।
मौसम विभाग ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता 97 से 44 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम कार्यालय ने कहा कि शनिवार को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और सुबह हल्का कोहरा रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मुख्य रूप से पश्चिमी विक्षोभ की संभावित गतिविधि के कारण कम सर्दी रहेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2022 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

