एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लू चलने के साथ ही अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लू चलने के साथ ही अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 42 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री से अधिक 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के अनुसार, लू के और भीषण होने और शनिवार तक अधिकतम तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का पूर्वानुमान है।

आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 244 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).