एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली, 15 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शाम को सापेक्षिक आर्द्रता 33 प्रतिशत दर्ज की गई।

राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि बुधवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को शाम सात बजकर 20 मिनट पर दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 219 था जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2022 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).