एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पावरप्ले में ही मैच हमारे हाथ से निकल गया था: फ्लेमिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 10 विकेट से मैच गवांने पर कहा कि उनकी टीम के लिए पावरप्ले ‘काफी बुरा’ रहा जिसमें उनकी टीम में बहुत ज्यादा विकेट खो दिये थे।

खेल की खबरें | पावरप्ले में ही मैच हमारे हाथ से निकल गया था: फ्लेमिंग

शारजाह, 24 अक्टूबर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 10 विकेट से मैच गवांने पर कहा कि उनकी टीम के लिए पावरप्ले ‘काफी बुरा’ रहा जिसमें उनकी टीम में बहुत ज्यादा विकेट खो दिये थे।

इस मैच में सीएसके की टीम पावरप्ले में पांच विकेट पर महज 21 रन बना सकी थी। सैम कुरेन ने हालांकि 47 गेंद में 52 रन की पारी खेल कर टीम को नौ विकेट पर 114 रन तक पहुंचाया।

यह भी पढ़े | KKR vs DC, IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने होगी दिल्ली कैपिटल्स, शेख जाएद स्टेडियम में होगा मुकाबला.

मुंबई इंडियन्स के महज 12.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 116 रन बनाकर 10 विकेट की शानदार जीत दर्ज की।

फ्लेमिंग ने मैच के बाद शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम वास्तव में बहुत स्तब्ध हो गये थे। इतनी जल्दी विकेट खोने के मामले में यह बहुत बुरा पावरप्ले था । हमारे लिये मैच लगभग पावरप्ले में ही खत्म हो गया था। जाहिर है, हमारी टीम में कुछ युवा खिलाड़ी थे जिनके पास एक अवसर था लेकिन इससे फायदा नहीं हुआ।’’

यह भी पढ़े | CSK vs SRH, IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद को चाहिए केवल जीत, दोनों टीमों के बीच कड़ा होगा मुकाबला.

सीएसके ने टूर्नामेंट में पहली बार दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर को अंतिम 11 में शामिल किया था और फ्लेमिंग ने कहा कि उन्हें टीम में जगह देने के लिए शेन वाटसन की जगह रुतुराज गायकवाड़ को मौका दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी योजना यह थी कि कुछ रन बनाकर गेंदबाजी से मैच पर पकड़ बनायी जाये क्योंकि हमारे पांच अच्छे विदेशी गेंदबाज थे।’’

न्यूजीलैंड के इस पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज सैम कुरेन की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘ वह (कुरेन) सबकुछ अच्छा कर रहा है। उसने हर मौके का फायदा उठाया है। उसका प्रदर्शन असाधरण था।

मुंबई के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा कि उन्होंने ट्रेन्ट बोल्ट (18 रन पर चार विकेट) की गेंदबाजी देखने के बाद जसप्रीत बुमराह (25 रन पर दो विकेट) को लगाने का फैसला किया।

वेस्टइंडीज के इस हरफनमौला ने कहा, ‘‘ यह देखकर अच्छा लगा कि गेंदबाजों ने मैदान में उतर कर योजनाओं को अंजाम दिया। हम चाहते थे कि गेंदबाज मैदान में उतर कर इकाई के रूप में जल्दी लय हासिल करे और उन्होंने ऐसा ही किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दो मुख्य गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी शुरू करते समय हमने बुमराह के बारे में नहीं सोचा था लेकिन बोल्ट की गेंदबाजी और जल्दी विकेट लेने को देखकर हमने उन्हें आजमाने का फैसला किया और यह सफल रहा।’’

इस जीत के साथ ही चार बार की चैम्पियन टीम तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).