देश की खबरें | विवाहिता ने की पति की गला घोंटकर हत्या,गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र में कथित तौर पर शराब पीकर आए दिन मारपीट करने से परेशान एक महिला ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
सीकर (राजस्थान), 11 जनवरी राजस्थान के सीकर जिले के दादिया थाना क्षेत्र में कथित तौर पर शराब पीकर आए दिन मारपीट करने से परेशान एक महिला ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उप अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश आर्य ने बताया कि तारपुरा गांव निवासी गोविन्द सिंह (35) को शराब की लत थी । वह खेती का कार्य करता था।
उन्होंने बताया कि सोमवार रात को गोविंद सिंह और उसकी पत्नी हंसा कंवर के बीच झगड़ा हुआ, इसके बाद हंसा ने रस्सी से गला घोटकर अपने पति की हत्या कर दी। हंसा पति के गले में रस्सी बांधकर उसे खींचते हुए करीब 20 मीटर तक ले गई।
उन्होंने बताया कि दंपति अपने दो बच्चों के साथ नए बन रहे मकान में रहते थे,जबकि उनके माता-पिता व परिवार के अन्य लोग पास ही पुराने मकान में रहते थे।
परिजन की सूचना पर पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि गोविन्द सिंह की शादी करीब 13 वर्ष पहले हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2022 12:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

