देश की खबरें | एपीपीएससी प्रश्न पत्र लीक मामले को उजागर करने वाले शख्स का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) प्रश्न पत्र लीक मामले को उजागर करने वाले शख्स ग्यामार पाडंग का हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।

ईटानगर ,चार मई अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) प्रश्न पत्र लीक मामले को उजागर करने वाले शख्स ग्यामार पाडंग का हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।

वह काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। परिवार ने बताया कि पाडंग की उम्र करीब 25 वर्ष थी और उनका ‘एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोइंटेरोलॉजी अस्पताल’ में उपचार चल रहा था । बुधवार को उनका निधन हो गया।

पाडंग एपीपीएससी द्वारा आयोजित सहायक अभियंता(सिविल) मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थी थे।

उन्होंने 29 अगस्त 2022 को ईटानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 और 27 अगस्त को हुई परिक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए है।

उनकी शिकायत के आधार पर ईटानगर पुलिस ने दस सितंबर 2022 को प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू की। बाद में जांच पुलिस के विशेष जांच प्रकोष्ट को सौंप दी गई।

प्रश्नपत्र लीक मामले ने काफी तूल पकड़ा था और और इसे विधानसभा तक में उठाया गया । इसके बाद जांच की कमान सीबीआई ने संभाली और इस मामले में 50से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।

एपीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में अब तक 41 सरकारी अधिकारी सहित कुल 54 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में लिप्त 41 सरकारी अधिकारियों में से 19 कर्मचारियों की सेवा नियमित नहीं थी, उन्हें बर्खास्त किया गया और 22 नियमित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पाडंग के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘श्री ग्यामार पाडंग जी के निधन से दुखी हूं। पाडंग जी को उनके साहस और सिद्धांतों के लिए याद रखा जाएगा।’’

केन्द्रीय कानून मंत्री कीरेन रीजीजू ने भी पाडंग के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया में अपने पोस्ट में कहा ,‘‘ अरुणाचल प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए उनकी प्रतिबद्धता राज्य के युवाओं को प्रेरित करती रहेगी।’’

केन्द्रीय कानून मंत्री ने लिखा, ‘‘ उनके असामयिक निधन से पूरा राज्य बेहद दुखी है। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड