एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बारात में व्यक्ति ने महिला और उसके बेटे को गोली मरकर जख्मी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम दिल्ली के मुंडका इलाके में एक बारात के दौरान एक महिला और उसके छह वर्षीय बेटे को गोली मार कर जख्मी करने के आरोप में 30 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | बारात में व्यक्ति ने महिला और उसके बेटे को गोली मरकर जख्मी किया

नयी दिल्ली, एक दिसंबर पश्चिम दिल्ली के मुंडका इलाके में एक बारात के दौरान एक महिला और उसके छह वर्षीय बेटे को गोली मार कर जख्मी करने के आरोप में 30 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे टिकरी कलां गांव में गोलीबारी की घटना को लेकर पीसीआर कॉल आई थी। महिला और उसके बेटे को एसजीएम अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान राजस्थान के गंगानगर निवासी सरोज और उसके छह वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। सरोज फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उसके बेटे को सफदरजंग ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि सरोज के रिश्ते के भाई तिलक राज की शादी बुधवार को होनी थी और मंगलवार को कुछ रिश्तेदार गांव के स्थानीय मंदिर जा रहे थे।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) परविंदर सिंह ने बताया कि जब वे मंदिर पहुंचने ही वाले थे कि टिकरी कलां निवासी राजीव (30) हाथ में देसी कट्टा लेकर गली में आया और हवा में गोली चला दी जो सरोज और उनके बेटे को लगी।

सिंह ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2021 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).