एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पत्नी, बेटे की हत्या कर व्यक्ति ने खुद भी लगाई फांसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजम जिले में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 10 महीने के बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पत्नी, बेटे की हत्या कर व्यक्ति ने खुद भी लगाई फांसी

बेरहामपुर (ओडिशा), नौ सितंबर ओडिशा के गंजम जिले में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 10 महीने के बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चामखांडी पुलिस थाना अंतर्गत ताला पुताबागाड़ा गांव में बुधवार को यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दिहाड़ी मजदूर सुजान प्रधान, उसकी पत्नी रूनी (28) और बेटे की रुमेश के तौर पर हुई है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां फंदे से लटकी सुजान की लाश के साथ ही रूनी और उसके बेटे के खून से लथपथ शव मिले।

चामखांडी पुलिस थाना प्रभारी एस एस मंधाता ने कहा, “हमने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।”

पुलिस को संदेह है कि सुजान ने फांसी लगाने से पहले अपने बेटे और पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या की होगी।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि है कि उसने पत्नी के चरित्र पर शक होने के बाद यह कदम उठाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2021 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).