Noida: झूठी शान की खातिर बेटी के प्रेमी हत्या का आरोपी शख्स गिरफ्तार
यहां इकोटेक-3 पुलिस ने झूठी शान की खातिर बेटी के प्रेमी की हत्या करने के आरोपी व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस युवती के चाचा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.
ग्रेटर नोएडा (उप्र), 26 सितंबर : यहां इकोटेक-3 पुलिस ने झूठी शान की खातिर बेटी के प्रेमी की हत्या करने के आरोपी व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस युवती के चाचा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. ईकोटेक-3 के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से मेरठ के रहने वाले 21 वर्षीय अतुल कुलेसरा का पड़ोस में रहने वाले संजय की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन युवती के परिजन अलग-अलग जाति के होने की वजह से उनकी शादी का विरोध करते थे. पुलिस के मुताबिक, पांच दिन पहले युवती के पिता संजय और चाचा अनिल ने युवक अतुल को फोन किया था. दोनों ने कहा था कि वह शादी के लिए तैयार हैं और इसी झांसे में आकर अतुल उनसे मिलने आया था. यह भी पढ़ें : Himachal Road: कुल्लू में खाई में गिरी टूरिस्ट से भरी गाड़ी, 7 पर्यटकों की मौत; 10 अन्य घायल
पुलिस ने बताया कि आरोपी अतुल को शराब के ठेके पर ले गए थे. वहां तीनों ने शराब पी और कुछ देर बाद युवती के पिता और चाचा ने अतुल की चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी और शव हिंडन नदी में फेंक दिया था. सिंह ने बताया कि संजय को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले में आरोपी चाचा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2022 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

