एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बड़े परदे पर फिर से दिखेगा गुरुदत्त की क्लासिक फिल्मों का जादू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिग्गज फिल्मकार गुरुदत्त की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी मशहूर फिल्मों का विशेष पुनरावलोकन आठ से 10 अगस्त तक देश भर में आयोजित किया जाएगा। ‘अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट’ ने इसकी घोषणा की है।

देश की खबरें | बड़े परदे पर फिर से दिखेगा गुरुदत्त की क्लासिक फिल्मों का जादू

मुंबई, नौ जुलाई दिग्गज फिल्मकार गुरुदत्त की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी मशहूर फिल्मों का विशेष पुनरावलोकन आठ से 10 अगस्त तक देश भर में आयोजित किया जाएगा। ‘अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट’ ने इसकी घोषणा की है।

इस आयोजन में गुरुदत्त की सर्वाधिक चर्चित फिल्मों के फिर से संवारे गए संस्करण प्रदर्शित किए जाएंगे, जिनमें "प्यासा", "आर पार", "चौदहवीं का चांद", "मिस्टर एंड मिसेज 55" और "बाज" शामिल हैं।

‘‘प्यासा’’ और अन्य फिल्मों के संवारे गए संस्करण का कार्य केंद्र सरकार के राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार द्वारा किया गया है।

इन फिल्मों का अधिकार रखने वाली अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा कि वे दिवंगत फिल्मकार-अभिनेता की कालजयी फिल्मों को उनके प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों के लिए प्रस्तुत करने पर गौरवान्वित हैं।

अग्रवाल ने एक बयान में कहा, "गुरुदत्त की फ़िल्में कालजयी कृतियां हैं जिन्होंने फिल्मकारों और दर्शकों की पीढ़ियों को समान रूप से प्रभावित किया है। हमें उनकी क्लासिक फ़िल्मों के संवारे गए संस्करणों को प्रस्तुत करते हुए गर्व हो रहा है ताकि उनके प्रशंसक और नए दर्शक, दोनों ही बड़े पर्दे पर उनके जादू को फिर से जी सकें।"

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदुम ने कहा, "गुरुदत्त की फिल्मों को नए सिरे से संवारना पुरानी रील को पुनर्जीवित करने से कहीं आगे की बात है। यह उस अमूल्य विरासत की रक्षा करने से संबंधित है जो भारतीय सिनेमा की आत्मा को परिभाषित करती है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).