देश की खबरें | दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में रही, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, 18 नवंबर दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘‘खराब’’ श्रेणी में रही, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 289 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। दिनभर आसमान साफ रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।
विभाग ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता 93 प्रतिशत से 36 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम कार्यालय ने सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कोहरे का अनुमान जताया है।
आईएमडी ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

