देश की खबरें | गोड्डा में पत्नी के ‘प्रेमी’ ने आदिवासी पति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के गोड्डा जिले में पथरगामा थाना क्षेत्र के पत्थरकानि गांव में शनिवार की रात्रि 45 वर्षीय आदिवासी सुनील मरांडी नामक व्यक्ति की उसकी पत्नी के कथित प्रेमी ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

गोड्डा, 27 फरवरी झारखंड के गोड्डा जिले में पथरगामा थाना क्षेत्र के पत्थरकानि गांव में शनिवार की रात्रि 45 वर्षीय आदिवासी सुनील मरांडी नामक व्यक्ति की उसकी पत्नी के कथित प्रेमी ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलिराम रावत घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर उन्होंने पोस्टमार्टम के लिये गोड्डा सदर अस्पताल में भेज दिया।

थाना प्रभारी बलिराम रावत ने बताया कि गत रात्रि सुनील मरांडी का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था और इसी दौरान गांव के ही अमित मरांडी नामक व्यक्ति ने घर में घुसकर लाठी से पीट-पीटकर सुनील की हत्या कर दी । रावत ने बताया कि अमित पर सुनील की पत्नी से अवैध रिश्तों के आरोप हैं।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पत्नी का प्रेम प्रसंग पिछले कई वर्षों से अमित के साथ चल रहा था और इसी बात को लेकर आए दिन पति-पत्नी में झंझट भी हुआ करता था। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं ग्रामीण स्तर पर पंचायत भी बैठायी गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया था।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी है।

सं इन्दु रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\