देश की खबरें | हिमाचल के स्कूलों में जादू शो से होने वाली आय का 30 प्रतिशत हिस्सा मांगने वाला पत्र वापस लिया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को उस आधिकारिक पत्र को वापस ले लिया, जिसमें हमीरपुर के एक शिक्षा अधिकारी ने सरकारी स्कूलों में आयोजित जादू शो से अर्जित आय का 30 प्रतिशत हिस्सा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने के लिए कहा था।
शिमला, 12 मार्च हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को उस आधिकारिक पत्र को वापस ले लिया, जिसमें हमीरपुर के एक शिक्षा अधिकारी ने सरकारी स्कूलों में आयोजित जादू शो से अर्जित आय का 30 प्रतिशत हिस्सा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने के लिए कहा था।
इस पत्र की विपक्षी भाजपा ने कड़ी आलोचना की, जिसके कारण सरकार को आदेश वापस लेना पड़ा।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, हमीरपुर ने शो आयोजित करने के लिए मांगी गई अनुमति के जवाब में मंगलवार को पत्र जारी किया।
सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित पत्र में कहा गया कि अनुमति इस शर्त पर दी गई है कि प्राप्त राजस्व का 30 प्रतिशत हिस्सा मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा तथा शो के माध्यम से राज्य में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान तथा अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाई जाएगी।
राज्य के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आदेश वापस ले लिया गया है और संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नैना देवी से भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि इस तरह के फैसले राज्य की छवि खराब कर रहे हैं।
शर्मा ने ‘पीटीआई-’ के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि राज्य के वित्तीय दिवालियेपन के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)