विदेश की खबरें | चीन में मिले बड़े खजाने से खुल सकती हैं रहस्यमयी प्राचीन साम्राज्य की परतें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के पुरातत्वविदों ने करीब 13,000 कलाकृतियों के रिकॉर्ड संग्रह के एक प्राचीन खजाने की खोज की है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह करीब 4,500 से 3,000 साल पुराने किसी रहस्यमयी साम्राज्य का है।

बीजिंग, 14 जून चीन के पुरातत्वविदों ने करीब 13,000 कलाकृतियों के रिकॉर्ड संग्रह के एक प्राचीन खजाने की खोज की है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह करीब 4,500 से 3,000 साल पुराने किसी रहस्यमयी साम्राज्य का है।

चीन की सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने सोमवार को कहा कि पुरातत्वविदों की कांसे, सोने और जेड के सामान के खजाने की खोज मानव सभ्यता के इतिहास में पहली बार हाल में की गयी। यह खजाना दक्षिणपश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में सांक्शिंगदुई रुइन्स (खंडहर) में मिला।

सांक्शिंगदुई खंडहर की खोज मूल रूप से 1920 के दशक के अंत में हुई थी और इसे 20वीं सदी की दुनिया की सबसे महान पुरातात्विक खोज में से एक बताया गया है।

प्रांतीय राजधानी चेंगदू से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित ग्वांगन शहर में यह खंडहर 12 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में है और इसे शू साम्राज्य का अवशेष माना जा रहा है जो करीब 4,500 से 3,000 साल पहले था।

खंडहर के आसपास पुरातत्वविदों को राख की खाई, स्थापत्य नींव और बलि देने के लिए बनाए गए छोटे गड्ढे तथा सांस्कृतिक अवशेषों के साथ ही बांस, नरकट, सोयाबीन और मवेशी तथा जंगली सुअरों के अवशेष मिले हैं, जिनकी बलि दी गयी होगी।

सिचुआन प्रोविन्शियल कल्चरल रेलिक्स एंड आर्कियोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट, पेंकिंग विश्वविद्यालय, सिचुआन यूनिवर्सिटी और अन्य अनुसंधान संस्थानों तथा विश्वविद्यालयों ने 2020 से लेकर अब तक बलि वाले छह गड्ढों की खुदाई से यह खोज की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\