एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अदालत जा रहे वकील को मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने गोली मारी, हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमृतसर में सोमवार को जिला अदालत जा रहे एक वकील पर मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने कई गोलियां चलायीं और इसके बाद फरार हो गए।

देश की खबरें | अदालत जा रहे वकील को मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने गोली मारी, हालत गंभीर

अमृतसर, 21 जुलाई अमृतसर में सोमवार को जिला अदालत जा रहे एक वकील पर मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने कई गोलियां चलायीं और इसके बाद फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार नकाब पहने हुए थे और उन्होंने जंडियाला गुरु से अपनी कार में अदालत के लिए निकले वकील लखविंदर सिंह पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने दस राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन गोलियां वकील को लगीं।

सिंह को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

अमनदीप अस्पताल के डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है।

घटना के पीछे के मकसद का पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).