विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के लिए काम कर रहे आखिरी दो पत्रकार भी चीन से लौटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन की पुलिस की पूछताछ के बाद ऑस्ट्रेलियाई दूतावास में शरण लेने वाले आस्ट्रेलियाई मीडिया के लिये काम कर रहे दो पत्रकार सिडनी लौट आए हैं।
मेलबर्न, आठ सितम्बर चीन की पुलिस की पूछताछ के बाद ऑस्ट्रेलियाई दूतावास में शरण लेने वाले आस्ट्रेलियाई मीडिया के लिये काम कर रहे दो पत्रकार सिडनी लौट आए हैं।
ये पत्रकार ऐसे समय लौटे हैं, जब पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया ने बताया था कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिक एवं ‘सीजीटीएन’ के एंकर चेंग ली को चीनी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़े | Canada Coronavirus Cases: कनाडा में कोरोनावायरस के मामलों में रोजाना 25 फीसदी की वृद्धि.
‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन’ (एबीसी) की एक खबर के अनुसार ‘एबीसी’ के बिल बिरटल्स और ‘ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू’ के माइकल स्मिथ सिडनी पहुंच गए हैं। दोनों सोमवार रात रवाना हुए थे। रवाना होने से पहले चीन के रक्षा मंत्रालय ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की थी।
इन दोनों पत्रकरों के चीन छोड़ने के बाद अब चीन में ऑस्ट्रेलिया का कोई मान्यताप्राप्त पत्रकार नहीं है। मध्य 1970 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है।
यह भी पढ़े | Sputnik V Vaccine Update: रूस ने तैयार किया कोविड-19 वैक्सीन का पहला बैच.
विदेश मंत्री मारिसे पायने ने पत्रकारों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए सरकारी और कांसुलर मदद मुहैया कराए जाने की जानकारी भी दी।
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने ऑस्ट्रेलिया लौटने के लिए चीन में दो ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों को कांसुलर मदद मुहैया कराई। बीजिंग में हमारे दूतावास और शंघाई में महावाणिज्य दूतावास ने उनकी सुरक्षा और ऑस्ट्रेलिया वापसी सुनिश्चित करने के लिए चीन सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत की।’’
‘एएफआर’ की खबर के अनुसार देश छोड़ने पर लगा प्रतिबंध हटने के बाद ही ब्रिटल्स और स्मिथ सिडनी लौटे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)