देश की खबरें | ‘स्विच दिल्ली’ अभियान के अंतिम चरण को मिला युवाओं का जोरदार समर्थन: दिल्ली सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने रविवार को कहा कि ई-वाहन में दिलचस्पी बढ़ाने के इरादे से शुरू किए किए आठ सप्ताह के ‘स्विच दिल्ली’ अभियान के अंतिम चरण को महानगर के युवाओं का ‘जोरदार समर्थन’ मिला।

नयी दिल्ली,चार अप्रैल दिल्ली सरकार ने रविवार को कहा कि ई-वाहन में दिलचस्पी बढ़ाने के इरादे से शुरू किए किए आठ सप्ताह के ‘स्विच दिल्ली’ अभियान के अंतिम चरण को महानगर के युवाओं का ‘जोरदार समर्थन’ मिला।

सरकार ने कहा कि दिल्ली के सैकड़ों युवाओं ने अपने पहले वाहन के तौर पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की ‘स्विच दिल्ली’ शपथ ली।

युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहन के धन और पर्यावरण संबंधी फायदों के बारे में बताने के लिए आठ सप्ताह के अभियान के दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एक बयान में कहा गया कि छात्रों की अगुवाई वाले ‘वी फाउंडेशन’ ने दीवार पर पेंटिंग करने का कार्यक्रम आयोजित किया। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहन अभियान को लेकर सोशल मीडिया में ‘लेट मी ब्रीद’ नाम से जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।

छात्र एवं इनेक्टस हंसराज की सदस्य त्रिशा ने कहा,‘‘ मुझे वास्तव में यह लगता है कि इलेक्ट्रिक वाहन की आज के वक्त में सख्त जरूरत है। युवाओं को इस अभियान को जन आंदोलन में बदलने की जरूरत है।’’

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फरवरी में इस अभियान की शुरुआत की थी और कहा था कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अगले छह माह के भीतर विभिन्न विभाग केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का ही इस्तेमाल करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान