देश की खबरें | हरियाणा में ‘द केरल स्टोरी’ कर मुक्त घोषित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को राज्य में कर मुक्त करने की घोषणा की।
चंडीगढ़, 10 मई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को राज्य में कर मुक्त करने की घोषणा की।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने पहले ही अपने राज्यों में फिल्म को कर मुक्त घोषित कर दिया है।
खट्टर ने बुधवार शाम एक ट्वीट में कहा, “केरल स्टोरी को हरियाणा में कर मुक्त कर दिया गया है।”
फिल्म की मुख्य अभिनेत्री अदा शर्मा ने बुधवार को कहा कि ‘द केरल स्टोरी’ 12 मई को 37 देशों में रिलीज होगी।
धर्मांतरण के विषय पर बनी इस फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर देश में राजनीतिक विमर्श छिड़ गया है, जिसके कारण कुछ राज्यों ने फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया है और कुछ राज्यों ने इसे कर मुक्त कर दिया है।
‘द केरल स्टोरी’ ने शुक्रवार को रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर 56 करोड़ रुपये की कमाई की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)