एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल सरकार सुनिश्चित करेगी कि कोट्टायम मेडिकल कॉलेज जैसा हादसा दोबारा न हो : विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाएगी कि कोट्टायम मेडिकल कॉलेज का एक हिस्सा ढहने से एक महिला की मौत जैसी "दुर्भाग्यपूर्ण व दर्दनाक" घटनाएं दोबारा न हों।

देश की खबरें | केरल सरकार सुनिश्चित करेगी कि कोट्टायम मेडिकल कॉलेज जैसा हादसा दोबारा न हो : विजयन

तिरुवनंतपुरम, चार जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाएगी कि कोट्टायम मेडिकल कॉलेज का एक हिस्सा ढहने से एक महिला की मौत जैसी "दुर्भाग्यपूर्ण व दर्दनाक" घटनाएं दोबारा न हों।

मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का दौरा करने के एक दिन बाद यह बयान दिया, जहां इमारत का एक हिस्सा ढहने से दो बच्चों की मां 52 वर्षीय बिंदु की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

उन्होंने संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ आश्वासन भी दिया कि बिंदु के परिवार को उचित सहायता प्रदान की जाएगी।

विजयन ने कहा कि सरकार राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी।

कांग्रेस नीत यूडीएफ विपक्ष और भाजपा ने केरल में स्वास्थ्य सेवा स्थिति की तीखी आलोचना की है, जिसके बीच विजयन ने यह बयान दिया।

दोनों ही पार्टियां स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के इस्तीफे की मांग कर रही हैं।

इस बीच, राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव एम वी गोविंदन ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के इस्तीफे की मांग खारिज कर दी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र को बदनाम करने की साजिश चल रही है।

उन्होंने दावा किया, “यूडीएफ और अन्य विपक्षी दल मीडिया के एक वर्ग की मदद से एक निराधार अभियान चला रहे हैं। यह सरकार को बदनाम करने के लिए एक सुनियोजित अभियान है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).