एजेंसी न्यूज

महिला की हत्या के आरोप में किशोर को हिरासत में लिया गया

राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका में एक सीएनजी पंप के निकट 32 वर्षीय महिला का शव मिलने के कुछ दिन बाद पुलिस ने इस हत्या के संबंध में बृहस्पतिवार को एक किशोर को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. महिला के शरीर पर जले के निशान थे.

महिला की हत्या के आरोप में किशोर को हिरासत में लिया गया
गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

नयी दिल्ली, 19 नवंबर : राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका में एक सीएनजी पंप के निकट 32 वर्षीय महिला का शव मिलने के कुछ दिन बाद पुलिस ने इस हत्या के संबंध में बृहस्पतिवार को एक किशोर को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. महिला के शरीर पर जले के निशान थे. पुलिस ने कहा कि महिला एक घरेलू सहायिका थी और वह 17 वर्षीय किशोर को जानती थी क्योंकि वह उसके मुहल्ले के पास रहती थी.

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे का कारण दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंध प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस के मुताबिक घटना 15 नवंबर की है. किशोर ने महिला को किसी काम के बहाने अपने अपार्टमेंट में बुलाया और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने कहा कि फिर उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए उसके शव को सीएनजी पंप के पास एक नहर में फेंक दिया. यह भी पढ़ें : Jharkhand: पेपर मिल में कुचलकर दो महिला श्रमिकों की मौत

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने कहा कि सोमवार शाम करीब 6 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि डाबड़ी इलाके में एक सीएनजी पंप के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है. पुलिस ने कहा कि 17 वर्षीय आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2021 01:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).