देश की खबरें | स्पा फिर से खोलने के मुद्दे पर विचार किया जा रहा है: दिल्ली सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि कोविड-19 महामारी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में स्पा फिर से खोले जा सकते हैं या नहीं, इस पर विचार किया जा रहा है।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दिल्ली सरकार ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि कोविड-19 महामारी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में स्पा फिर से खोले जा सकते हैं या नहीं, इस पर विचार किया जा रहा है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने स्पा को फिर से खोलने के लिए ‘दिल्ली वेलनेस स्पा एसोसिएशन’ द्वारा दाखिल एक याचिका पर सरकारी वकील नौशाद खान द्वारा दिए गए बयान को रिकॉर्ड में लिया। एसोसिएशन का दावा है कि उसके सदस्यों के पास यहां स्पा चलाने के लिए वैध लाइसेंस हैं।

वकील ने अदालत को सूचित किया कि दो स्पा सेंटरों के मालिकों द्वारा इसी तरह की राहत के अनुरोध वाली याचिका पर 20 जुलाई को सुनवाई होनी है। अदालत ने कहा कि वह तब तक स्पा को दोबार खोलने के मुद्दे पर फैसला चाहती है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा, ‘‘मैं उस समय तक एक निर्णय चाहती हूं। आप सब कुछ खोल रहे हैं।’’ उन्होंने वकील को इस संबंध में निर्देश लेने को कहा।

दिल्ली वेलनेस स्पा एसोसिएशन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन दत्ता ने अदालत को बताया कि स्पा बंद रखने से इस क्षेत्र से जुड़े 50,000 से 60,000 लोग प्रभावित हुए हैं। दत्ता ने बताया कि वे भुखमरी की कगार पर हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार एक शर्त भी लगा सकती है कि स्पा में काम करने वालों को टीका लगवाना होगा। खान ने याचिका पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यहां का संघ स्पा केंद्रों का पंजीकृत संघ नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड