ताजा खबरें | महाराष्ट्र सरकार के साथ कंगना रनौत की तनातनी का मुद्दा लोक सभा में गूंजा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महाराष्ट्र सरकार और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच चल रही तनातनी का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में गूंजा। हिमाचल प्रदेश से भाजपा के एक सांसद ने इस मुद्दे को उठाते हुए महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ शिव सेना पर निशाना साधा और उसे कांग्रेस की सेना करार दिया।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर महाराष्ट्र सरकार और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच चल रही तनातनी का मुद्दा मंगलवार को लोकसभा में गूंजा। हिमाचल प्रदेश से भाजपा के एक सांसद ने इस मुद्दे को उठाते हुए महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ शिव सेना पर निशाना साधा और उसे कांग्रेस की सेना करार दिया।

शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के साथ महाराष्ट्र में पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ उसकी भर्त्सना की जानी चाहिए।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 45 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया :रावत.

उन्होंने कहा कि रनौत के साथ न सिर्फ वहां दुर्व्यवहार हुआ बल्कि करोड़ों की लागत वाले उनके कार्यालय को भी ध्वस्त कर दिया गया।

शर्मा ने कहा, ‘‘शिवाजी के आदर्शों के साथ बाला साहब ठाकरे ने जिस शिव सेना को चलाया, आज वह शिव सेना कांग्रेस सेना बन कर रह गई है।’’

यह भी पढ़े | देश की खबरें | आदिवासी की मौत , वन मंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जताया ऐतराज.

शिवसेना महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ मिलकर सत्ता में है।

कंगना रनौत मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मनाली की रहने वाली हैं। मनाली मंडी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है।

ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\