जरुरी जानकारी | स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन पूर्ण अभिदान मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के दूसरे दिन 1.15 गुना अभिदान मिला।
नयी दिल्ली, 11 जुलाई स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के दूसरे दिन 1.15 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 1,04,01,828 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,19,96,496 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 1.79 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 1.18 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 63 प्रतिशत अभिदान मिला।
स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग ने एंकर निवेशकों से 173.64 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
कंपनी का आईपीओ बृहस्पतिवार को खुला। कंपनी अपने कारोबार का विस्तार करने और कर्ज कम करने के इरादे से करीब 600 करोड़ रुपये जुटाएगी।
कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 387-407 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। इसके लिए 14 जुलाई तक आवेदन दिया जा सकता है।
नए निर्गम का आकार पहले निर्धारित 550 करोड़ रुपये से घटाकर 445 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जबकि प्रमोटरों द्वारा बिक्री पेशकश (ओएफएस) को 67.59 लाख शेयरों से घटाकर 33.79 लाख शेयर कर दिया गया है।
मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, कंपनी का आईपीओ आकार अब 583 करोड़ रुपये अनुमानित है।
शेयरों के नए निर्गम से प्राप्त कुल आय में से, कंपनी 226 करोड़ रुपये का उपयोग नए केंद्रों की स्थापना के लिए करेगी।
यह 114 करोड़ रुपये का उपयोग, ऋणों के भुगतान के लिए और शेष राशि का उपयोग सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। बिक्री पेशकश से प्राप्त राशि प्रवर्तकों को जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

