एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ब्रिगेड होटल वेंचर्स का आईपीओ 24 जुलाई को खुलेगा,मूल्य दायरा 85-90 रुपये प्रति शेयर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दक्षिण भारत में होटलों के डेवलपर ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड ने अपने 749.6 करोड़ रुपये के आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 85-90 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

जरुरी जानकारी | ब्रिगेड होटल वेंचर्स का आईपीओ 24 जुलाई को खुलेगा,मूल्य दायरा 85-90 रुपये प्रति शेयर

नयी दिल्ली, 21 जुलाई दक्षिण भारत में होटलों के डेवलपर ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड ने अपने 749.6 करोड़ रुपये के आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 85-90 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि आईपीओ 24 जुलाई को खुलेगा और 28 जुलाई को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 23 जुलाई को बोली लगा पाएंगे।

ब्रिगेड होटल वेंचर्स का आईपीओ पूर्णतः नए शेयर की बिक्री पर आधारित है जिसमें जिसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) घटक शामिल नहीं है।

जेएम फाइनेंशियल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इस आगामी आईपीओ के प्रबंधक हैं।

कंपनी के शेयर 31 जुलाई को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हो सकते हैं।

ब्रिगेड होटल वेंचर्स ने इस महीने की शुरुआत में 360 वन अल्टरनेट्स एसेट मैनेजमेंट को शेयर बेचकर 126 करोड़ रुपये जुटाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).