एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दिसंबर तक चुनावी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अधिकारियों को इस साल दिसंबर तक चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी करने का बुधवार को निर्देश दिया।

विदेश की खबरें | बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दिसंबर तक चुनावी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, नौ जुलाई बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अधिकारियों को इस साल दिसंबर तक चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी करने का बुधवार को निर्देश दिया।

यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यूनुस ने गृह मंत्रालय को विशेष रूप से निर्देश दिया है कि चुनावी तैयारियों के तहत सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों का प्रशिक्षण पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘यूनुस ने सभी संबंधित पक्षों से दिसंबर तक सभी प्रकार की चुनावी तैयारियां पूरी करने को कहा है ताकि अगले साल रमजान (मध्य मार्च) से पहले 13वां राष्ट्रीय चुनाव कराया जा सके।’’

चुनाव की इन तैयारियों में कई कार्य शामिल हैं, जिनमें पुलिस, अर्धसैनिक बल ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ और तटरक्षक बल में 17,000 कर्मियों की भर्ती शामिल है।

आलम ने कहा, ‘‘मुख्य सलाहकार ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को चुनाव से पहले कानूनों को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है।’’

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी(बीएनपी), छात्रों के नेतृत्व वाली नवगठित नेशनल कैम्पस पार्टी (एनसीपी), जमात-ए-इस्लामी और अन्य इस्लामी पार्टियों के बीच चुनाव में कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की गैर मौजूदगी में मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही बीएनपी शीघ्र मतदान कराये जाने की मांग कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).