देश की खबरें | आईएनएस ने केरल सरकार से अध्यादेश वापस लेने और प्रेस की आजादी बहाल करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (आईएनएस) ने केरल सरकार द्वारा पुलिस अधिनियम में विवादास्पद संशोधन करके अध्यादेश लाने का मंगलवार को कड़ा विरोध किया और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से उसे वापस लेने एवं प्रेस की आजादी ‘बहाल’ करने अपील की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 नवंबर इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (आईएनएस) ने केरल सरकार द्वारा पुलिस अधिनियम में विवादास्पद संशोधन करके अध्यादेश लाने का मंगलवार को कड़ा विरोध किया और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से उसे वापस लेने एवं प्रेस की आजादी ‘बहाल’ करने अपील की।

एक बयान में इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी के अध्यक्ष एल आदिमूलम ने आईएनएस सदस्यों की ओर से केरल सरकार द्वारा जारी अध्यादेश पर ‘निराशा एवं स्तब्धता’ प्रकट की। केरल सरकार ने मानहानिकारक समझी जाने वाली सामग्री के प्रकाशन को लेकर कठोर दंड के वास्ते पुलिस अधिनियम में संशोधन किया है।

यह भी पढ़े | एसएफजे का 26 नवंबर को इंडिया गेट पर खालिस्तानी झंडा फहराने का आह्वान, एजेंसियां अलर्ट.

आईएनएस का कड़ा बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही केरल की माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार ने विभिन्न वर्गों की आलोचना के मद्देनजर इस संशोधन के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी।

आईएनएस अध्यक्ष ने कहा कि समाचार पत्रों का संगठन इस ‘सख्त अध्यादेश’ को जारी किये जाने का कड़ा विरोध करता है, जो संविधान प्रदत्त प्रेस की आजादी का इस्तेमाल करने पर केरल में प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया को परेशान करने एवं उन पर मुकदमा चलाने की पुलिस और राज्य सरकार को निरंकुश शक्तियां प्रदान करेगा।

यह भी पढ़े | Roshni Land Scam: अनुराग ठाकुर ने फारूख अब्दुल्ला पर कसा तंज, कहा- भ्रष्टाचार की रोशनी में रोशन कर बनाया अपना आशियाना, अब गुपकार हो गए.

आईएनएस ने मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों से ‘जल्दबाजी में लाये गये इस कानून’ को वापस लेने की अपील की, जिसका मीडिया के खबरों को प्रकाशित करने के अधिकार पर गंभीर और घातक असर होगा।

सोमवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने नयी दिल्ली में कहा था कि सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट करने वालों को पांच साल तक की कैद के प्रावधान वाले इस संशोधन पर पुनर्विचार किया जाएगा। उसके कुछ ही घंटे बाद विजयन ने कहा कि उसनकी सरकार का इसे लागू करने का इरादा नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\