एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | विभाजन के ''अमानवीय'' अध्याय को कभी नहीं भुलाया जा सकता: गृह मंत्री अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों को रविवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत के इतिहास के इस ''अमानवीय'' अध्याय को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

देश की खबरें | विभाजन के ''अमानवीय'' अध्याय को कभी नहीं भुलाया जा सकता: गृह मंत्री अमित शाह

नयी दिल्ली, 14 अगस्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों को रविवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत के इतिहास के इस ''अमानवीय'' अध्याय को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

उन्होंने कहा कि 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' युवा पीढ़ी को देशवासियों की पीड़ा की याद दिलाएगा और नागरिकों को ''हमेशा के लिए'' शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगा।

शाह ने ट्वीट किया, ''1947 में हुआ देश का विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानवीय अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। विभाजन की हिंसा और घृणा ने लाखों लोगों की जान ले ली व असंख्य लोगों को विस्थापित होना पड़ा। आज 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर बंटवारे का दंश झेलने वाले लाखों लोगों को नमन करता हूं।''

उन्होंने लिखा, ''विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश की युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना एवं वेदना का स्मरण कराएगा और देशवासियों को देश में सदा शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित भी करेगा।''

वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगों में लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे।

भारत सोमवार को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2022 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).