विदेश की खबरें | नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए शोक सभा आयोजित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को एक शोक सभा का आयोजन किया। इस हमले में एक नेपाली नागरिक सहित 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 26 अप्रैल नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को एक शोक सभा का आयोजन किया। इस हमले में एक नेपाली नागरिक सहित 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी।

भारतीय दूतावास के अधिकारियों के मुताबिक शोक सभा में नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा, वित्त मंत्री विष्णु पौडेल, पूर्व विदेश मंत्री और नेपाली कांग्रेस के नेता एन पी सऊद, वरिष्ठ मधेसी नेता महंत ठाकुर सहित अन्य प्रमुख नेता और भारतीय समुदाय के सदस्य शामिल हुए और मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विदेश मंत्री देउबा ने हमले की कड़ी निंदा की तथा आतंकवाद से लड़ने और उसे खत्म करने के लिए भारत और नेपाल के बीच साझेदारी का संकल्प लिया।

नेपाल के वित्त मंत्री पौडेल ने एकजुटता का संदेश देते हुए पहलगाम में हुई बर्बरतापूर्ण घटना की निंदा की तथा आतंकवाद से लड़ने के लिए नेपाल की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। कश्मीर के पुलवामा में 2019 में हुए हमले के बाद घाटी में यह सबसे भयावह हमला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\