विदेश की खबरें | भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने यूरोपीय संसद के सदस्यों से मुलाकात की; आतंकवाद न सहने का संदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए भारत की ‘‘अटूट प्रतिबद्धता’’ की पुष्टि करते हुए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को यहां यूरोपीय संसद के सदस्यों, थिंक टैंक और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद किया और इस बात पर जोर दिया कि नयी दिल्ली अपने ‘‘संकल्प और कार्रवाई’’ में दृढ़ है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ब्रसेल्स, चार जून सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए भारत की ‘‘अटूट प्रतिबद्धता’’ की पुष्टि करते हुए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को यहां यूरोपीय संसद के सदस्यों, थिंक टैंक और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद किया और इस बात पर जोर दिया कि नयी दिल्ली अपने ‘‘संकल्प और कार्रवाई’’ में दृढ़ है।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को दोहराने के लिए मंगलवार को बेल्जियम पहुंचा।

भारतीय दल ने ब्रसेल्स स्थित अग्रणी थिंक टैंक के साथ गहन विचार-विमर्श किया और इस दौरान उन्होंने भारत के विरुद्ध सीमापार आतंक सहित आतंकवाद के विभिन्न खतरों पर व्यापक चर्चा की।

बेल्जियम और लक्जमबर्ग में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ भारत : संकल्प और कार्रवाई में एकजुट।’’

इसमें कहा गया, ‘‘सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आज बेल्जियम में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक की, जिसमें सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।’’

इसमें कहा गया कि प्रवासी समुदाय ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ ‘‘गहरी एकजुटता’’ व्यक्त की तथा ‘‘आतंकवाद से निपटने के भारत के प्रयासों के प्रति अपने मजबूत समर्थन की पुष्टि की।’’

दूतावास ने एक अलग पोस्ट में कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने दूतावास परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और भारत की ‘‘शांति, अहिंसा और सहिष्णुता के प्रति प्रतिबद्धता’’ को दोहराया।

यहां पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने यूरोपीय संघ, बेल्जियम और लक्जमबर्ग में भारतीय राजदूत सौरभ कुमार के साथ बातचीत की।

प्रसाद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रतिनिधिमंडल की यात्रा ‘‘रणनीतिक बैठकों की एक श्रृंखला के माध्यम से सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने’’ पर केंद्रित होगी।

प्रसाद के अलावा, प्रतिनिधिमंडल में दग्गुबाती पुरंदेश्वरी (भाजपा), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना (उबाठा)), गुलाम ए. खटाना (भाजपा), अमर सिंह (कांग्रेस), समिक भट्टाचार्य (भाजपा), एम थंबीदुरई (एआईएडीएमके), एम जे अकबर (भाजपा) और पूर्व राजनयिक पंकज सरन शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू