देश की खबरें | भारतीय तटरक्षक बल ने पहलगाम हमले को ‘‘हिंसा का घृणित कृत्य’’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को ‘‘हिंसा का घृणित कृत्य’’ बताते हुए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं’’।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को ‘‘हिंसा का घृणित कृत्य’’ बताते हुए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं’’।

आईसीजी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में भारतीय नौसेना के प्रति एकजुटता व्यक्त की और लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

भारतीय नौसेना के अधिकारी उन 26 लोगों में शामिल थे, जो इस भयावह आतंकवादी हमले में मारे गए हैं।

आईसीजी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महानिदेशक, भारतीय तटरक्षक बल संगठन के सभी कर्मचारियों के साथ लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की असामयिक मृत्यु पर भारतीय नौसेना के हमारे भाइयों के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं।’’

इसने नौसेना अधिकारी की एक तस्वीर भी साझा की।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हरियाणा के मूल निवासी 26 वर्षीय यह जवान 2022 में नौसेना में शामिल होने के बाद पिछले डेढ़ साल से कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान में सेवा दे रहे थे।

आईसीजी ने पोस्ट में लिखा, ‘‘दुःख की इस घड़ी में हम शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। आईसीजी उन सभी लोगों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है जिन्होंने हिंसा के इस घृणित कृत्य में अपनी जान गंवाई है।’’

बुधवार की दोपहर लेफ्टिनेंट नरवाल का पार्थिव शरीर कश्मीर से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को हरियाणा के करनाल स्थित उनके पैतृक स्थान ले जाया गया।

उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी