खेल की खबरें | पुरुष आइस हॉकी फाइनल में आईटीबीपी से होगा भारतीय सेना का सामना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने रविवार को यहां अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की पुरुष आइस हॉकी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया।

लेह (लद्दाख), 26 जनवरी भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने रविवार को यहां अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की पुरुष आइस हॉकी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया।

सोमवार को होने वाला फाइनल पिछले साल के स्वर्ण पदक दौर के मैच का दोहराव होगा जिसमें भारतीय सेना शूटआउट में विजेता रही थी।

भारतीय सेना ने मेजबान लद्दाख को 2-1 से हराया जबकि आईटीबीपी ने हिमाचल प्रदेश को 3-1 से हराया।

महिला आइस हॉकी के पदक सोमवार को लीग मैच के आखिरी सेट के बाद तय होंगे। आईटीबीपी और लद्दाख की लड़कियां शीर्ष दो स्थानों के लिए अच्छी स्थिति में हैं।

इस बीच खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 के पहले चरण में मेजबान लद्दाख के लिए नतीजे मिले जुले रहे जबकि महाराष्ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

महाराष्ट्र आठ पदक (दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य) के साथ शीर्ष पर रहा।

कुल चार पदकों (दो स्वर्ण और दो रजत) के साथ लद्दाख पदक तालिका में तमिलनाडु के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान