ताजा खबरें | पहलगाम की घटना से पूरे विश्व की चेतना को आघात पहुंचा: बिरला
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की घटना ने पूरे विश्व की चेतना को आघात पहुंचाया है।
नयी दिल्ली, 21 जुलाई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की घटना ने पूरे विश्व की चेतना को आघात पहुंचाया है।
बिरला ने यह भी कहा कि सदन आतंकवाद को लेकर भारत के ‘जीरो टॉलरेंस’ (बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने) के संकल्प को भी दोहराता है।
उन्होंने सदन में कहा, ‘‘22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। आतंकवाद की इस घटना ने पूरे देश ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की चेतना को आघात पहुंचाया है।’’
बिरला ने कहा, ‘‘यह सभा उन सभी मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करती है और आतंकवाद के विरूद्ध भारत के ‘जीरो टॉलरेंस’ के संकल्प को दोहराती है।’’
बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक शामिल थे।
इस घटना के कुछ दिन बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के कुछ अन्य इलाकों में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

