देश की खबरें | राम जन्मभूमि मंदिर में स्थापित करने के लिए 15 दिसंबर तक तैयार हो जाएगी रामलला की मूर्ति : ट्रस्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर के गर्भगृह में स्थापित करने के लिए रामलला की मूर्ति 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अयोध्या (उप्र), छह दिसंबर अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर के गर्भगृह में स्थापित करने के लिए रामलला की मूर्ति 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रामलला (भगवान राम के बाल स्वरूप) की तीन मूर्तियां बनवाई जा रही हैं।
अधिकारियों ने बताया कि भगवान रामलला की तीन मूर्तियों को बनाने का काम पूरा होने वाला है जिनमें से एक मूर्ति को राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन मूर्तियों में से दो कर्नाटक के एक राजस्थान के पत्थर से बनाई गई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मंदिर न्यास की धार्मिक समिति 15 दिसंबर को गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ मूर्ति का चयन करेगी।
मूर्तियां कर्नाटक और राजस्थान के मूर्तिकारों द्वारा बनाई गई हैं, जिनमें कर्नाटक के गणेश भट्ट और अरुण योगीराज के साथ जयपुर के कलाकार सत्यनारायण पांडे भी शामिल हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया,‘‘राम मंदिर में रामलला के बाल स्वरूप की मूर्ति विराजमान होगी। इसके लिए कर्नाटक के पत्थर से दो और राजस्थान के पत्थर से एक सहित कुल तीन मूर्तियां बनाई गई हैं, मूर्तियां 90 फीसदी तैयार हो चुकी हैं। उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है।’’
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

