देश की खबरें | भाजपा शासन में ‘भारत के विचार’ पर हमला हो रहा है: वेणुगोपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार के शासनकाल में भारत के विचार (आइडिया ऑफ इंडिया) पर हमला हो रहा है।

सेवाग्राम (महाराष्ट्र), 15 नवंबर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार के शासनकाल में भारत के विचार (आइडिया ऑफ इंडिया) पर हमला हो रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर कांग्रेस का जनता के साथ रिश्ता बना रहा तो उसे कभी पराजित नहीं किया जा सकता।

वह वर्धा में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार देश को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही है। इस सरकार में भारत के विचार पर हमला हो रहा है।’’

वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है।

कांग्रेस का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी की ओर से महंगाई के मुद्दे पर चलाए जा रहे ‘जन जागरण अभियान’ तथा सदस्यता अभियान के मद्देनजर आयोजित किया गया था।

इस बीच, कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषाद उपचुनाव में प्रदन्या सातव को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह पूर्व सांसद राजीव सातव की पत्नी हैं। राज्यसभा सदस्य रहे सातव का कुछ महीने पहले कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now