खेल की खबरें | उम्मीद थी कि विकेट थोड़ी और देर तक अच्छा रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ: सिल्वरवुड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मोटेरा पिच के संबंध में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में किसी भी तरह की अधिकारिक शिकायत दर्ज करने की चर्चा को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उनकी टीम के दो दिन में हारने से पहले उन्हें विकेट के थोड़ी और देर तक अच्छा रहने की उम्मीद थी।

अहमदाबाद, 26 फरवरी इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मोटेरा पिच के संबंध में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में किसी भी तरह की अधिकारिक शिकायत दर्ज करने की चर्चा को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उनकी टीम के दो दिन में हारने से पहले उन्हें विकेट के थोड़ी और देर तक अच्छा रहने की उम्मीद थी।

इंग्लैंड के दो पारियों में 112 और 81 रन पर सिमटने के बाद कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने मोटेरा की पिच की काफी आलोचना की। भारत ने यह मैच 10 विकेट से जीतकर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बना ली। सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज ने हालांकि पिच को दोष देने के बजाय अपने स्पिनरों को जीत का श्रेय दिया।

सिल्वरवुड ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘पहली बात तो जो रूट ने जो कल कहा कि उन्हें आठ रन देकर पांच विकेट मिल गये लेकिन साथ ही पिच ने जो कुछ किया या नहीं किया, भारत निश्चित रूप से उसी सतह पर हमसे बेहतर खेला, शायद हम ऐसी मुश्किलों में फंस गये जिसका हमारे खिलाड़ियों ने पहले अनुभव नहीं किया था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद थी कि विकेट थोड़ा और देर तक अच्छा रहेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ’’

यह पूछने पर कि इंग्लैंड आईसीसी के समक्ष अधिकारिक शिकायत दर्ज करेगा तो सिल्वरवुड ने कहा, ‘‘देखिये, हम निश्चित रूप से कुछ चीजों के बारे में चर्चा कर रहे हैं, लेकिन साथ ही, हम वास्तव में इस बात से भी निराश थे कि हम हार गये और मैच के तीन दिन बचे थे। लेकिन दुर्भाग्य से मैच खत्म हो गया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये मेरे विचार से अब हम अगले मैच की ओर बढ़ रहे हैं और हम इसकी भरपायी किस तरह करते हैं। हम इसके लिये सुनिश्चित कर सकते हैं कि हम चुनौती पेश करते हुए श्रृंखला को ड्रा करायें। ’’

अंतिम टेस्ट चार मार्च से शुरू होगा।

यह पूछने पर कि क्या चर्चायें चल रही हैं तो कोच ने कहा, ‘‘हमने जवागल (श्रीनाथ, मैच रैफरी) से बात की है लेकिन यह पिच के बारे में नहीं थी। मुझे लगता है कि जो (रूट) और मैं इसके बारे में सचमुच बात करेंगे और देखेंगे कि यह कैसी रहती हे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें स्वीकार करना होगा कि हमें इन पिचों पर बेहतर होना होगा, ऐसी चीजें हैं जिसमें हम सुधार कर सकते हैं। आप पहली पारी को देखिये, हमारे पास ज्यादा रन बनाने और इस पिच का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने का मौका था। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\