विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया में राजमार्ग का निर्माणाधीन हिस्सा गिरा, चार मजदूरों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सियोल से लगभग 90 किलोमीटर दूर चेओनान शहर में यह हादसा हुआ। निर्माण कार्य में जुटे दस मजदूर राजमार्ग का हिस्सा गिरने से मलबे में फंस गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में एक व्यक्ति मृत पाया गया। आठ घायल श्रमिकों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन बाद में उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया।

अग्निशमन एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, 10वां कर्मचारी जो घंटों से लापता था, वह मृत पाया गया।

अग्निशमन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग का हिस्सा ढहने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)