देश की खबरें | देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 9,971 मामले, मृतक संख्या 6,929 हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में रविवार को लगातार पांचवे दिन भी एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आने का सिलसिला जारी रहा जहां, 9,971 नये मामले सामने आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,46,628 पर पहुंच गई है वहीं मृतक संख्या 6,929 हो गई है।
नयी दिल्ली, सात जून देश में रविवार को लगातार पांचवे दिन भी एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आने का सिलसिला जारी रहा जहां, 9,971 नये मामले सामने आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,46,628 पर पहुंच गई है वहीं मृतक संख्या 6,929 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में शनिवार सुबह से लेकर पिछले 24 घंटों में 287 लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़े | मुंबई के कई इलाकों से आई गैस लीक की शिकायत, BMC ने जांच कर कहा- हालात नियंत्रण में है.
शनिवार को भारत स्पेन को पीछे छोड़कर कोविड-19 वैश्विक महामारी से बुरी तरर प्रभावित दुनिया का पांचवा देश बन गया है अब, केवल अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही उससे इस मामले में ऊपर हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 1,20,406 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: शोपियां के रेबन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 से 3 आतंकी घिरे.
मंत्रालय ने बताया कि कुल 1,19,292 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अब तक करीब 48.36 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।”
संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

