एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा, हेमंत सरकार इसकी पोषक : भाजपा सांसद दीपक प्रकाश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने बुधवार को राज्य की हेमंत सोरेन नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है और हेमंत सरकार स्वयं इस भ्रष्टाचार और अराजकता की पोषक है।

देश की खबरें | झारखंड में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा, हेमंत सरकार इसकी पोषक : भाजपा सांसद दीपक प्रकाश

रांची, 19 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने बुधवार को राज्य की हेमंत सोरेन नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है और हेमंत सरकार स्वयं इस भ्रष्टाचार और अराजकता की पोषक है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रकाश ने कहा, ‘‘पूरे झारखंड में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। गांव से लेकर राज्य सरकार में बैठे नौकरशाह तक इसकी जड़ें फैली हुई हैं। इन नौकरशाहों को झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा), कांग्रेस और राजद (राष्ट्रीय जनता दल) की संयुक्त सरकार का संरक्षण और समर्थन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड में भ्रष्टाचार ‘स्टेट स्पॉन्सर्ड करप्शन’ है।’’

झामुमो और कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, रोजगार, पलायन या विस्थापन, कोई भी मुद्दा हो सोरेन नीत सरकार का चेहरा बेनकाब हो चुका है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा उक्त सभी समस्याओं को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी।

प्रकाश ने बताया कि राज्य में व्याप्त इस भ्रष्टाचार एवं कुशासन के खिलाफ 7 से 13 नवम्बर तक राज्य के सभी 260 प्रखंडों में और 19 से लेकर 23 नवम्बर तक सभी 24 जिलों में भाजपा जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में राज्य के सभी 32,620 गांवों, 4,423 पंचायतों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।

राज्य की सोरेन नीत सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि आदिवासियों, दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सरकार चुप है और यहां तक कि अपराध के बढ़ते ग्राफ से उजागर हो रहे अपने काले कारनामों को छुपाने के लिए राज्य सरकार ने मई के बाद अपराध के आंकड़ें बेबसाइट पर अपलोड करना बंद कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2022 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).