एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के विभिन्न भागों में लू का प्रकोप तेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को 'लू' चलने के कारण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया तथा फिलहाल इससे राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगेशपुर सबसे गर्म स्थान रहा और यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | दिल्ली के विभिन्न भागों में लू का प्रकोप तेज

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली में शनिवार को 'लू' चलने के कारण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया तथा फिलहाल इससे राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगेशपुर सबसे गर्म स्थान रहा और यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस जबकि बृहस्पतिवार को 42 डिग्री सेल्सियस रहा था।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पीतमपुरा, नजफगढ़, जाफरपुर और रिज में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.9 डिग्री सेल्सियस, 46.5 डिग्री सेल्सियस, 46.2 डिग्री सेल्सियस, 45.7 डिग्री सेल्सियस और 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने रविवार को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर 'लू' चलने की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

मौसम संबंधी अलर्ट के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चार रंग कोड का उपयोग करता है, जिसमें ग्रीन (कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), येलो (देखें और अपडेट रहें), ओरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई करें) शामिल हैं।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार से पांच दिनों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, लिहाजा तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).