एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख ने मुख्यमंत्री मान पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर पिछले तीन वर्षों में राज्य को ‘‘बर्बाद’’ करने का आरोप लगाया।

देश की खबरें | कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख ने मुख्यमंत्री मान पर साधा निशाना

सुल्तानपुर लोधी (पंजाब), पांच अप्रैल कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर पिछले तीन वर्षों में राज्य को ‘‘बर्बाद’’ करने का आरोप लगाया।

उन्होंने बढ़ते कर्ज और ‘‘विफल’’ कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार की तीखी आलोचना की।

कपूरथला जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए वडिंग ने कहा कि उनकी पार्टी में पूरी एकजुटता है। उन्होंने कांग्रेस में अन्य दलों के ‘‘स्लीपर सेल’’ को खत्म करने का संकल्प जताया।

उन्होंने पंजाब पर चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज होने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘भगवंत मान को सबसे अयोग्य मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाएगा जबकि आप सरकार राज्य के इतिहास में सबसे अप्रभावी शासन है।’’

विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब पुलिस पर तीखा हमला करते हुए पुलिस बल में आमूलचूल परिवर्तन की मांग की तथा कथित तौर पर मादक पदार्थ रखने के आरोप में बठिंडा में महिला कांस्टेबल की गिरफ्तारी के संबंध में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग की।

बाजवा ने पंजाब पुलिस पर ‘‘नैतिक रूप से भ्रष्ट होने और समझ-बूझ खोने’’ का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मादक पदार्थों की तस्करी सहित कोई भी अपराध पुलिस की मिलीभगत के बिना नहीं हो सकता।’’

राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार पर हमला करते हुए वडि़ंग ने कहा कि आप सरकार बुरी तरह विफल रही है, क्योंकि लोग भय में जी रहे हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लिए जाने और शंभू तथा खनौरी सीमा चौकियों से उन्हें हटाए जाने का जिक्र करते हुए वडिंग ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).